टीम इंडिया के कप्तान धोनी पर बनी फिल्म आज रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में धोनी की जिंदगी के बारे में कुछ ऐसे तथ्य दिखाए गए हैं जिनका धोनी फैन्स को बेसबरी से इंतज़ार था। लेकिन हम आज आपको बताने जा रहा है धोनी के फिल्म के सीक्वल की कहानी, जी हां एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 अगर बनी तो उसमें क्या होगा।
आप सोच रहे होंगे कि आज तो पार्ट-1 रिलीज हुई ही हैं कि पार्ट- 2 की कहानी भी लीक हो गई ऐसा कैसे। लेकिन अगर ये बनी तो इसकी पटकथा तैयार है। पार्ट 1 में जहां कप्तान धोनी के निजी जिंदगी के अनछुए पहलू और क्रिकेट की कामयाबी की कहानी है। वहीं पार्ट-2 में दिखेगी दुश्मनी।

पार्ट-2 में धोनी के और भी दुश्मन होंगे। ये बात हम नहीं खुद कप्तान धोनी कह रहे है। धोनी भी मानते हैं कि 2011 के बाद उनकी जिंदगी में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। कई विवाद टीम के अंदर रहे, जिससे कई दोस्त उनके दुश्मन बन गए और अगर पार्ट-2 बनेगी तो उसमें सिर्फ विवाद ही विवाद होगा। धोनी बिल्कुल सही कह रहे हैं, अगर पार्ट -2 बनी तो सबसे बड़ा रोल होगा युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का, जो मानते है कि धोनी ने कई खिलाडि़यों का करियर खुद के स्वार्थ के लिए खराब कर दिया।

धोनी की बात पर योगराज गौर करें तो वाकई में एमएस धोनी पार्ट-2 में सिर्फ और सिर्फ विलेन होंगे। ऐसे में विवादों से दूरी बनाकर चलने वाले धोनी भी नहीं चाहेंगे कि पार्ट-2 की कहानी बड़े पर्द पर आए। क्योंकि जहाँ तक हमारा मानना है तो कुछ राजों को राज़ ही रहना चाहिए उसी में सबकी भलाई होती है।