अभिनेता रनबीर कपूर के 34वें जन्मदिन पर उनके पिता ऋषि कपूर ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह चाहते हैं कि रनबीर अच्छा काम करते रहने पर ध्यान दें। ऋषि ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो रनबीर। गॉड ब्लेस। बस अपना काम अच्छा करो। हमें तुम पर गर्व है।”
Happy Birthday Ranbir! God bless. Bas,apna kaam achcha karo! We proud of you! pic.twitter.com/gRhFtiXCmR
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 28, 2016
रनबीर ने अभिनव कश्यप निर्देशित 2013 की फिल्म ‘बेशर्म’ में अपने माता-पिता नीतू सिंह कपूर और ऋषि कपूर के साथ काम किया था। करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रनबीर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं।
रनबीर के दोस्तों और फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी…
करण जौहर: रनबीर, आपको मेरा प्यार। आपकी वजह से शूटिंग करना आसान रहा। जन्मदिन मुबारक हो रनबीर कपूर।
Love you Ranbir!!!! #aeshootwasasaan….because of you!!!! #HappyBirthdayRanbirKapoor pic.twitter.com/2T4qZ11X4P
— Karan Johar (@karanjohar) September 28, 2016
अनुष्का शर्मा: ओके, दोस्तों। कैप्शन लगाओ। मुझसे बर्थ डे ब्वॉय क्या कह सकता है? ‘ऐ दिल है मुश्किल’। जन्मदिन मुबारक हो रनबीर कपूर।
Ok guys! So Caption this! – What could the b'day boy be telling me? #AeDilHaiMushkil #AeDilKiDiwali #HappyBirthdayRanbirKapoor pic.twitter.com/JGNCfuBCzp
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) September 28, 2016
अर्जुन रामपाल: मेरे पसंदीदा कलाकारों और शख्सियतों में से एक रनबीर कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। आप ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कातिलाना अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपको प्यार।
A very happy birthday to one of my fav actors and person #RanbirKapoor looking killa in #ADHM LOVE.
— arjun rampal (@rampalarjun) September 28, 2016
के. आर. के. : मैं भविष्य के सुपर स्टार रनबीर कपूर के लिए जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई देता हूँ।
I wish very happy birthday to future super star #RanbirKapoor
— KRK (@kamaalrkhan) September 27, 2016