रणवीर सिंह बॉलीवुड के अकेले ऐसे स्टार हैं जो बिना सोचे समझे जो दिल में आता है वो करते हैं। पिछले दिनों रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम के सपोर्ट में एक वीडियो बना के डाला था जिसमें वो नेवी की ड्रेस में दिखे थे साथ में उन्होंने अक्षय कुमार के गाने पर डांस भी किया था। उसके बाद अब रणवीर सिंह ने शाहरुख खान के गाने पर डांस किया है। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म डर के गाने “तू मेरे सामने” पर डांस किया है। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक थी। इसके बाद ही शाहरुक खान को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली थी।
रणवीर सिंह इस समय अपनी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गये हुए है। बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह ने हाल में आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिकरे शूट करी है। जिसमें वो एक्ट्रेस वानी कपूर के साथ दिख रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर काफी बोल्ड हैं, जो कि लोगों के बीच काफी पसंद करीं जा रहीं हैं। ज्यादातर पोस्टर्स में वो वानी कपूर के किस करते दिख रहे हैं। हाल में रणवीर कपूर ने अपनी और करिश्मा कपूर की फोटोज शेयर की थीं जो काफी वायरल हुई थीं।
HAD to be done! @iamsrk @iam_juhi @yrfhttps://t.co/2M8Cqw2MfF
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 14, 2016
आपको बता दें कि इस समय रणवीर सिंह स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं, जहां से उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। शाहरुख खान का ये गाना भी स्विटजरलैंड की इन्हीं वादियों में शूट हुआ था। जिसमें वो जूही चावला के साथ डांस करते नजर आये थे।