बॉलीवुड में इस समय अगर कुछ फेमस है तो वो है बाजीराव और मस्तानी का प्यार यानि के रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का प्यार लेकिन कुछ समय से इन लोगों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब से दीपिका पादुकोण हॉलीवुड गयी हैं इन दोनों के बीच लगातार दूरियां बढ़ती जा रही हैं। खैर कुछ दिनों पहले हुए आईफा अवॉर्ड्स के दौरान दोनों ने बहुत कुछ कवर करने की कोशिश की थी लेकिन ये क्या अब फिर से लग रहा है कि इनके बीच दूरियां आ गयी हैं।
L O L O ? pic.twitter.com/ujax84PWYP
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 5, 2016
हाल में रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर देखा गया था लेकिन इस समय उनके साथ जो अदाकारा थी उसका नाम सुनकर आप चौंक जायेंगे। रणवीर सिंह को 90 के दशक की हिट हीरोइन और कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर के साथ देखा गया था। दोनों ही सेम एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने आये थे। रणवीर सिंह ने करिश्मा कपूर के साथ कुछ फोटोज भी लिए और अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किये थे। इन फोटोज में वो करिश्मा के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। एक फोटो में तो करिश्मा कपूर ने और रणवीर सिंह में पाउट भी किया है। कुरिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रणवीर सिंह के साथ की ये फोटो शेयर की हैं।
A photo posted by KK (@therealkarismakapoor) on