बॉलीवुड में सलमान खान की इमेज एक मजबूत इंसान की है। एक ऐसा इंसान जो अपने दोस्तों की हर स्थिति में मदद करने के लिए तैयार रहता है। ऐसा बहुत कम होता है जब सलमान खान को किसी परिस्थिति में परेशान या रोते हुए देखा गया हो, खास करके पब्लिकली तो सलमान खान बहुत ही कम इमोशनल होते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि सलमान खान को कभी भी दुख नहीं होता या वो रोते नहीं है। बॉलीवुड का ये भाईजान भी कई मौकों पर रोता हुआ देखा गया है।
1. रजत बड़जात्या की शोक सभा पर रोए सलमान खान
सलमान खान को हाल में उनके दोस्त रजत बड़जात्या की शोक सभा के दौरान रोते हुए देखा गया था। रजत बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शन के सी.ई.ओ. थे। बताया जाता है कि सलमान खान और रजत बड़जात्या काफी पुराने दोस्त थे। उनकी जान पहचान सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के समय हुई थी। वक्त के साथ ये पहचान गहरी दोस्ती में बदल गयी थी।
2. अपने 50वे जन्मदिन पर रो पड़े थे सलमान खान
पिछले साल सलमान खान ने अपनी जिंदगी के 50 साल पूरे कर लिए हैं, इस खुशी के मौके पर भी सलमान खान रो पड़े थे। असल में जब सलमान खान को उनके सारे दोस्त गिफ्ट दे रहे थे तब उनमें से एक गिफ्ट को देख कर वो रो पड़े थे। वो गिफ्ट किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का था। संजय दत्त ने उस समय जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे थे, उन्होंने वहां से सलमान खान के लिए अपने हाथ से लिखा एक पत्र भेजा था। जब ये पत्र सलमान खान को मिला तो वो अपनी आंखों से आंसू बहने से रोक नहीं पाये थे।
3. प्रेम रतन धन पायो के सेट पर ही रो पड़े थे सलमान खान
सलमान खान एक दम नारियल की तरह है जो बाहर से तो बहुत सॉफ्ट दिखता है लेकिन अंदर से एकदम सॉफ्ट है। बताया जाता है कि जब सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे। तब एक सीन के दौरान सोनम कपूर के डायलॉग पर वो रो पड़े थे। खबरों के मुताबिक सलमान खान को सोनम कपूर का वो डायलॉग अंदर तक छू गया था जिसके बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पाये थे।
4. बजरंगी भाईजान देख के रो पड़े थे सलमान खान
सलमान खान जितने टफ आपको देखने में लगते हैं उससे ज्यादा वो अंदर से सॉफ्ट हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान है। बताया जाता है कि सलमान खान ने जब पहली बार अपनी ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखी थी तब वो फिल्म देखते देखते रोने लगे थे। सलमान खान फिल्म की स्टोरी पहले से ही बहुत अटैच्ड थे और जब उन्होंने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा तो वो उनकी आंखो से आंसू रुके ही नहीं।
5. चिंकारा केस में सजा के दौरान जेल में रो पड़े थे सलमान खान
अपने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया था कि, “जब सलमान खान को चिंकारा केस में सजा हुई थी तब मैं और उनकी मां सलमान खान से मिलने जेल में गये थे। जब हम सलमान से बात कर रहे थे तब वो बहुत तेज रोने लगा था।” खैर ये बात बहुत कम लोगों को पता है।