आज सलमान खान बॉलीवुड में सफलता की गारंटी हैं। उनकी जो भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती है वो रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है। शायद यही वजह है कि उनके साथ आज काम करने के लिए बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनें तड़प रही हैं लेकिन सलमान खान की परेशानी यह है कि वो साल में 1 या 2 फिल्में करते हैं। ऐसे में हर हीरोइन के साथ काम करना मुमकिन नहीं है। चलिए आज हम आपको ऐसी ही 5 हीरोइनों के नाम बताते हैं, जो भाईजान की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तड़प रही हैं।
1. दीपिका पादुकोण: फोटो सम्भार:- Timepass India
दीपिका पादुकोण ने अपने हुनर का परचम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लहरा दिया है। यहां तक कि अब तो उन्हें कान्स में भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि बहुत कम लोगों ने इस बात को नोटिस किया होगा कि दीपिका ने अपने इतने लम्बे करियर में एक बार भी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है। उन्हें आज भी इंतजार है कि सलमान खान की कोई फिल्म उनके पास आ जाए।
2. आलिया भट्ट: फोटो सम्भार:- PhotoClick
आलिया आज के समय की सबसे खूबसूरत और कामयाब हीरोइन हैं। हालांकि सलमान खान से वो उम्र में काफी कम हैं लेकिन उनको भी सलमान खान की एक फिल्म का इंतजार है। हाल में आईफा इवेंट के दौरान भी आलिया ने यह बात कही थी कि सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं लेकिन सलमान खान से पूछा जाए कि क्या वो आलिया के साथ फिल्म करना चाहते हैं।
3. एमी जैकसन: फोटो सम्भार:- SantaBanta
एमी ने कुछ समय पहले सलमान खान के भाई सोहेल खान की फिल्म फ्रीकी अली की थी। जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आयीं थीं कि वो सलमान खान की दबंग 3 का हिस्सा हो सकती हैं लेकिन इस खबर पर मुहर नहीं लग पायी है। देखना होगा कि दबंग 3 पर कब मुहर लगती है और फिल्म के फाइनल हो जाने पर एमी के नाम पर कब मुबर लगती है।
4. कृति सेनन: फोटो सम्भार:- Google
कृति ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरोपंती से एंट्री ली थी। जो कि सफल साबित हुई और उनकी गाड़ी इंडस्ट्री में चल पड़ी। हीरोपंती के समय ही इस बात का भी खुलासा हुआ था कि उनको सलमान खान की बॉडीगार्ड ऑफर हुई थी। सोचिए अगर वो सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करती तो उनकी किस्मत क्या होती ?
5. परिनीति चोपड़ा: फोटो सम्भार:- Advices Academy
प्रियंका चोपड़ा ने तो सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर रखा है लेकिन उनकी बहन परिनीति चोपड़ा को आज भी उस समय का इंतजार है जब उनके पास सल्लू की कोई फिल्म आ जाए। देखना होगा कि परिनीति का यह सपना कब पूरा होगा।